Thursday 13 June 2013

चार बातें - 2






 चार बातें - 2
 
 जीवन ये अनमोल है , सदा जरुरी ....ज्ञान |
 परम शक्ति के सामने , विस्मित है विज्ञानं ||

 उसको उतना ही मिला , जिसकी जितनी .....सोच |
 उच्च शिखर पर जाते वही , जो करते नहीं संकोच ||

 न पैरो में चप्पल है , न चश्मा न ही.... रुमाल |
 प्रभु का नाम जपता रहा , बीत गया सब साल ||

 जो लोग जलन के मारे हैं , दूजे की प्रगति से वैर |
 बाबाजी के इस दरबार में , नहीं है उनकी ....खैर ||

 --- बाबाजी