Friday 4 August 2017

राजा और शेर की कहानी

राजा और शेर की कहानी

(बच्चो के लिए)

एक था राजा
एक थी रानी
दो बच्चे उनके
अब शुरू कहानी

राजा गया जंगल में
करने शेर का शिकार
सब जानवर छिप गए थे
डर के मारे यार

तभी दिखा शेर
राजा ने तीर चलाया
उसके पीछे रथ को अपने
खूब दौड़ाया
पर मिला नही शेर
हो गई थी देर

तभी सामने से
एक राक्षस आया
राजा से बोला
कितने दिन से इंसान नही खाया
राजा ने छोड़े तीर
पर हुए सब बेअसर
समझ नही आये राजा को
मै जाऊँ अब किधर

तभी देखा राजा ने
उधर शेर था खड़ा
राजा जाकर उसके
पाँवो में गिर पड़ा
बोला जंगल के राजा
मेरे प्राण बचाओ
इस राक्षस को
कैसे भी मार गिराओ

तो शेर ने कहा
मै तेरी करूँ क्यों मदद
मुझे मारने की तुमने
कर ही दी थी हद
राजा ने कहा
अब न कभी दोहराऊंगा
शिकार पर राज्य में
प्रतिबन्ध लगाऊँगा
पर इस समय
कुछ करो शेर भाई
इस राक्षस के आगे
मेरी एक न चल पाई

शेर खुश हुआ
झपटा राक्षस के ऊपर
उधर वो राजा
मारने लगा पत्थर
कुछ देर बाद
राक्षस गिर गया
मार खा खा कर
वहीँ मर गया

राजा ने ली तब
ठंडी साँस खुश होकर
हुई शेर से दोस्ती
दोनों गए अपने घर

कहानी ख़तम पैसा हज़म

-कविराज तरुण